अजब-गजबफीचर्ड

राशिफल : 7 मई 2018

मेष : गणेशजी कहते हैं कि जातक का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यालय या व्यवसाय में अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की सम्भावना है। कार्यभार बढ़ सकता है।
वृष : लम्बे प्रवास का योग है। नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारम्भ कर पाएंगे। स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावनाएं हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन : कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलम्ब हो सकता है। खर्च अधिक हो सकता है। खानपान पर ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य शुरू करने से पहले सावधान रहें।
कर्क : मनोरंजक प्रवृत्ति में जातक खोए रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है।
सिंह : अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्ति कम होने से हताश न हों। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।
कन्या : विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं, आकस्मिक खर्च की आशंका। सम्बन्धियों से मुलाकात होने पर मन आनंदित, स्वस्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत
तुला : परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मानसिक परेशानी हो सकती है। आपके लिए समय शुभ, मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी।
वृश्चिक : किसी नए कार्य की शुरुआत, जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे।
धनु : परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। आपका दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा।
मकर : जातक का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक रूप से शांति मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुम्भ : अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी, धन अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, कोर्ट-कचहरी की झंझटों में न पड़ें।
मीन : जातक को प्रत्येक क्षेत्र में आज लाभ होगा। पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button