ज्ञान भंडार

राशि अनुसार जानिए, कैसा है आपका प्यार करने का और जताने का तरीका ?

मेष राशि : प्रेमी पर समझते हैं अधिकार यह एक अग्नितत्व राशि है और इस राशि के लोगों में बहुत जोश व ऊर्जा भरी रहती है। अग्नितत्व होने की वजह से जल्दबाजी करना भी इनके स्वभाव का हिस्सा है। प्रेम संबंध को लेकर यह बहुत उत्साही होते हैं। प्रेमी पर अपना पूरा अधिकार समझते हैं और मन मुताबिक संबंधों को चलाने की जिद करते रहते हैं। इस राशि के लोगों की खास बात होती है कि एक बार जब दिल से किसी को चाहने लगते हैं तब हमेशा-हमेशा के लिए उसे अपनी जिंदगी में शामिल कर लेते हैं। लेकिन उतावलापन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है इसकी वजह से लव-लाइफ भी कई बार मुश्किल में आ जाती है।

वृष राशि: प्रेमी का साथ निभाते हैं शुक्र का प्रभाव होने से इस राशि के लोग विलासिता प्रिय होते हैं। इस राशि के लोग मजबूत विचारों वाले होते हैं। इनकी खासियत यह है कि एक बार प्रेम संबंध में जब आप विश्वास कायम कर लेते हैं तब लंबे समय तक प्रेमी का साथ निभाते हैं। प्रेमी आप पर भरोसा रख सकता है। आप धैर्य के साथ प्रेमी की बातें सुनते हैं। लव लाइफ के मामले में यह काफी व्यवहारिक रहते हैं। लेकिन इनकी कमी यह होती है कि यह अपने विचारों पर अडिग रहते हैं चाहे उनमें बदलाव की ही क्यों ना जरूरत हो। किसी विषय पर फैसला लेने में बहुत अधिक सोच-विचार करते हैं। परिवार के हमेशा साथ रहते हैं।

मिथुन राशि : बहुत सपने देखते हैं गप्पे हांकना, मौज-मस्ती और चुलबुलापन इस राशि को लोगों का खास स्वभाव है। किसी भी बात का तुरंत जवाब देना इनकी खूबी होती है। जहां तक लव-लाईफ की बात है, इसे लेकर इस राशि के लोग बहुत सपने देखते हैं, बहुत उत्साहित भी रहते हैं लेकिन जब प्रेम के इजहार की बात आती है तब मन में उथल-पुथल की स्थिति रहती है। मन की बातों को प्रेमी से कहने में संकोच करते हैं। इस राशि के लोगों की खास बात होती है कि बहुत समय तक अकेले नहीं रह पाते हैं, इसलिए मौका मिलते ही प्रेमी से बात करना पसंद करते हैं। विचारों को बांटना अच्छा लगता है और प्रेमी की जरुरत के समय उसके साथ खड़े रहते हैं। अपकी सबसे बड़ी कमी होती है छोटी सी बातों पर भी आप अधिक परेशान हो जाते हैं और खुशी के पल को भी खराब कर लेते हैं।

कर्क राशि : पुरानी यादों में खोए रहते हैं कर्क राशि के लोग दिखावा करने वाले और महत्वाकांक्षी लोगों से दूर रहते हैं। यह भावुक स्वभाव के होते हैं, ऐसे लोगों से प्रेम संबंध स्थापित करना चाहते हैं जो इनकी भावनाओं को समझे, ऐसे लोगों से यह जल्दी घुलमिल जाते हैं। इस राशि के लोगों की खास बात यह है कि प्रेमी के प्रति करुणा व सहानुभूति का भाव रखते हैं। इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी कमी यह होती है कि प्रेमी की कोई बात पसंद ना हो तो सीधे नहीं कहते बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से विरोध जताते हैं। अक्सर बीती बातों में खोए रहना भी इनकी खूबी है।

सिंह राशि : लव लाइफ जिंदादिली से जीते हैं इस राशि के लोग हृदय से उदार और वफादार होते हैं। जिससे प्यार करते हैं उन्हें दिल की गहराईयों से चाहते हैं। इन्हें लाइफ में रोमांच बहुत पसंद होता है, चाहे वह लव लाइफ ही क्यों ना हो। प्रेमी के साथ घूमना और अपनी प्रशंसा सुनना आपको अच्छा लगता है। अपनी लव लाइफ को ये बहुत ही जिंदादिली से जीते हैं। इस राशि को लोगों की कमी होती है कि यह प्रेम में भी अपनी मर्जी चलाना चहते हैं। कई बार मनमानी की वजह से रिलेशन में परेशानी आ जाती है। स्वभाव में लचीलापन लाकर यह अपनी लव लाइफ को आनंदित कर सकते हैं।

कन्या राशि : प्रेम का तरीका भी कुछ हटके इस राशि के लोग बहुत सोच-विचार करके काम करने वाले और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी मुद्दे पर चिन्तन-मनन के बाद ही आगे बढ़ते हैं, चाहे मामला दिल का ही क्यों ना हो। प्यार का इजहार करने में यह लंबी चौड़ी कहानी नहीं गढ़ते हैं। प्रेमी के प्रति ईमानदारी व समर्पण की भावना रखते हैं। इनके प्रेम का तरीका भी कुछ हटके होता है, बोलने की बजाय करके दिखाने में यकीन रखते हैं। इनके स्वभाव की एक कमी यह होती है कि यह थोड़े शर्मीले होते हैं। अपने ऊपर कोई ना कोई समस्या पाले रखते हैं। दूसरों की कमियों पर पहले ध्यान जाता है। इन कमियों को दूर करलें तो जीवन शानदार हो सकता है।

तुला राशि : रसिक मिजाज होते हैं इस राशि के लोग कुछ ज्यादा ही सामाजिक होते हैं। समाज और परिवार को साथ लेकर चलना इनका स्वभाव है। इसलिए लव-लाइफ के फैसले भी बहुत गंभीरता और समझदारी से लेते हैं। इस राशि के लोग अपने प्रेमी को सर्वगुण संपन्न देखना चाहते हैं। प्रेम संबंध में विवाद भी हो जाए तो जल्दी सुलह कर लेते हैं। जब भी मौका मिलता है, प्रेमी के साथ मनोविनोद करना पसंद करते हैं। इनके स्वभाव की कमी यह होती है कि यह बहुत ही रसिक मिजाज होते हैं। जल्दी किसी चीज से बोर हो जाते हैं। वायु तत्व राशि होने की वजह से ख्याली पुलाव अधिक ही बनाते हैं।

वृश्चिक राशि : ईमानदार लोग पसंद आते हैं जलतत्व राशि होने से इनकी भावनाएं बहुत कोमल होती हैं। इस राशि को सबसे ज्यादा कामुक राशि भी माना गया है। पर्सनल बातों को भी आप बहुत गंभीरता से लेते हैं। बेडरूम में संबंध बनाने से पहले प्रेमी की सारी बातों को जानना और उनका अवलोकन करना पसंद करते हैं। यौन संबंध के दौरान इस राशि के लोगों को खूब बातें करना पसंद होता है। जरूरत पड़ने पर प्रेमी पर सब-कुछ लुटाने को तैयार रहते हैं। प्यार हो या कार्यक्षेत्र आपको ईमानदार लोग पसंद आते हैं। इस राशि के लोगों में एक बड़ी कमी यह होती है कि इनमें शक करने की बीमारी होती है और आहत हो जाएं तो बदला लेने के लिए छटपटाते रहते हैं।

धनु राशि : लव लाइफ काफी रोमांचक इस राशि के लोग जिज्ञासु होते हैं। आपके विचारों में दार्शनिकता देखने को मिलती है। धनु राशि के लोगों में यह खूबी होती है कि एक बार किसी के प्यार में पड़ गए तो पूरी सिद्दत से रिश्ते को निभाते हैं। अपनी लव लाइफ को काफी रोमांचक बनाए रखते हैं। प्रेमी के साथ घूमना, हंसी-मजाक करना इनको खूब पसंद आता है। आप ना खुद बंधन में रहते हैं और ना प्रेमी को किसी दबाव में रखते हैं। अग्नि तत्व राशि होने के कारण इस राशि के लोग बहुत जल्दबाज होते हैं। जो मन में आता है बिना सोचे बोल देते हैं। वादे बहुत करते हैं लेकिन निभाने की बारी आती है तो पीछे हटने लगते हैं।

मकर राशि : प्यार की बातों को घुमाकर नहीं कहते हैं इस राशि के लोग प्रेम संबंध को काफी गंभीरता से लेते हैं। प्रेम संबंध में बिल्कुल जल्दबाजी नहीं दिखाते, हर कदम सोच विचार करके आगे बढ़ाते हैं। इस राशि के लोग प्यार की बातों को घुमाकर नहीं कहते हैं, जो कहना होता है साफ बोलते हैं। इनकी कमी यह होती है कि अगर कभी किसी बात पर अड़ गये तब कुछ भी हो जाए आप अपनी बात से नहीं हिलते। वैसे तो इस राशि के लोग प्रेमी से जल्दी नाराज होते नहीं हैं लेकिन अगर हो गए तो जल्दी सुलह नहीं कर पाते।

कुंभ राशि : दबाव में रहना पसंद नहीं करते कुंभ राशि वाले व्यक्ति के मन को कभी ठीक से नहीं जाना जा सकता है। ये शांत व शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। वायु तत्व होने से विचारवान व्यक्ति होते हैं और स्थिर राशि होने से काफी सोच-विचार के बाद ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंचते हैं। इस राशि के लोग प्रेमी के सामने अपनी भावनाएं सही से प्रकट नहीं कर पाते हैं। लेकिन इनकी खूबी यह होती है कि प्रेमी से किए वायदे को हर हाल में निभाते हैं। प्रेमी की बातों को धैर्य पूर्वक सुनते हैं। वैसे इस राशि के लोग तुनकमिजाज होते हैं। अगर कोई इनकी बातों को नजर अंदाज करता है तो उससे दूरी बनाने लगते हैं। दबाव में रहना पसंद नहीं होता है।

मीन राशि : प्रेमी की समस्या को अच्छी तरह समझते है इस राशि के लोग उलझन में रहने वाले होते हैं। निर्णय लेने में काफी परेशान हो जाते हैं। प्यार में उपहार लेन-देन करना इन्हें खूब पसंद होता है। प्यार के मामले में यह काफी साफ होते हैं प्रेमी से कुछ छुपाते नहीं हैं और इसी तरह की उम्मीद अपने साथी से भी रखते हैं। प्रेमी की समस्या को अच्छी तरह समझते है और सहयोग करते हैं। इनके व्यक्तित्व की यह कमी होती है कि अपनी तारीफ तो सुनना चाहते हैं कि को सच बताए तो आहत हो जाते हैं। परेशानियों से जल्दी घबरा जाते हैं। किसी बातों पर विचार करने की बजाय तुरंत उनके प्रभाव में आ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button