टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से प्रेरणा ले रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेसियों को दी नसीहत

नई दिल्ली : कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोग भाजपा और आरएसएस से सीख लें। गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कह चुके हैं कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह अब अपने पुराने संगठन कांग्रेस सेवादल को मजबूत करेंगे। पहले कांग्रेस के नेता सेवादल से ही आते थे, लेकिन बाद में यह संगठन कमजोर होता गया। रविवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, हम कठिन मोर्चे पर काम करने से कतराते हैं, राहुल ने कहा कि दशक भर पहले आदिवासी कांग्रेस को वोट करते थे, लेकिन बीजेपी, आरएसएस के लोग आदिवासियों के बीच गए उनके साथ काम किया उन्हें समझाया, आज वह भाजपा को वोट करते हैं। इससे पहले इस बैठक में दिए गए राहुल गांधी के 17 मिनट के भाषण को पार्टी की तरफ से यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। इसके बाद से ही इस पर सवाल उठ खड़े हुए हैं, इससे पहले उप्र कांग्रेस इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का दावा है कि राहुल गांधी मानसून सत्र के बाद अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी व अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली से एक साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

बकौल कांग्रेस पदाधिकारी, “कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस सेवा दल को फिर से सक्रिय करने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने सेवा दल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुकाबले खड़ा करने की योजना तैयार की है। दरअसल, कांग्रेस सेवा दल का गठन वर्ष 1923 में हिंदुस्तान सेवा दल के नाम से हुआ था। बाद में इसे कांग्रेस सेवा दल का नाम दे दिया गया, आरएसएस की तरह ही कभी कांग्रेस सेवा दल पर भी प्रतिबंध लगा था, अंग्रेजी हुकूमत के दौरान वर्ष 1932 से लेकर 1937 तक हिंदुस्तान सेवा दल को प्रतिबंधित कर दिया गया था। कांग्रेस के पदाधिकारी ने बताया, आजादी के बाद सेवा दल ने कांग्रेस को आगे बढ़ाने की कोशिश की। आजादी के बाद सत्ता में काबिज कांग्रेस को आपातकाल के बाद देश के बदले माहौल में जनता पार्टी की सराकर के गठन के बाद सेवा दल की याद आई थी। इंदिरा गांधी ने सेवा दल को खड़ा किया, यही नहीं, खुद राजीव गांधी ने सेवा दल के शिविर में जाकर 1983 में में सात दिनों का प्रशिक्षण लिया था।

Related Articles

Back to top button