राज्य

रिकॉर्ड बनाने दो हजार से ज्यादा लोगों ने डस्टबिन से डाला कचरा

सफाई का अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए बुधवार सुबह शहर में करीब 2 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों और नागरिकों ने कचरा उठाया। इस दौरान तिलक पथ पर मानव श्रृंखला भी बनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन खरगोन नगर पालिका ने किया। इस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद थी।

garbage_dustbin_khargone_2017118_13429_18_01_2017

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई ने बताया कि नगर पालिका और सीईओ की तरफ से उन्हें सफाई का अनोखा रिकॉर्ड बनाने के‍ लिए पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने द्वारा एक के बाद एक डस्टबिन से गारबेज वाहन में कचरा डालने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि इसी रिकॉर्ड को बनाने के लिए 2 हजार से अधिक विद्यार्थी यहां डस्टबिन से सूखा और गीला कचरा नगर निगम के वाहन में डाल रहे हैं।

बुधवार सुबह से ही शहर के ना‍गरिक और विद्यार्थी इस अनोखे रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए कतार में खड़े थे। धीरे-धीरे नगर निगम का कचरा वाहन आगे बढ़ता गया और लोग डस्टबिन से कचरा उसमें फेंकते गए। लगातार इस तरह 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस तरह फेंककर अनोखा रिकॉर्ड बना लिया।

Related Articles

Back to top button