राष्ट्रीय

रूस की दोस्ती कभी नहीं भूलेगा भारत : मनमोहन सिंह

rusमास्को (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि जब भारत के संसाधन सीमित थे और उसके कुछ ही दोस्त थे, तब अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों के दौरान रूस उसके साथ खड़ा था। भारत इस बात को कभी नहीं भूलेगा। मास्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में एक व्याख्यान के दौरान प्रधानमंत्री ने कहाकि
यही कारण है कि भारत के लोग रूस से दोस्ती का सम्मान करते हैं और इसे कुछ कीमती मानने के समर्थक हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह दशकों में भारत के किसी भी देश के साथ रूस से अधिक करीबी संबंध नहीं रहे और न ही अन्य किसी देश को भारतीय जनता विश्वास भरोसा और प्रशंसा हासिल हुई। संस्थान ने मनमोहन सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस के संबंध वाणिज्य और संस्कृति के स्थायी सूत्रों से जुड़े हुए हैं जो सदियों पुराने हैं। उन्होंने जिक्र किया कि भारत राष्ट्रीय विकास के हर क्षेत्र भारी उद्योग विद्युत रक्षा या अंतरिक्ष में रूसी समर्थन से अत्यधिक लाभान्वित हुआ है।

Related Articles

Back to top button