अजब-गजब

रूस की लड़की को भारतीय लड़के की पसंद आई वीडियो…कर ली शादी

नई दिल्ली : राजकपूर पर फिल्माया गया गीत मेरा जूता है जापानी… आज भी रशियन लोगों के दिलों दिमाग में छाया है। वे भारतीय संगीत के आज भी मुरीद हैं। ऐसे ही बालकोनगर के एक युवक अविनाश बघेल का गीत रूसी बाला डियाना को कुछ ऐसा भाया कि दोनों की प्रेमगाथा शुरू हुई जो  विवाह में बदल गई। ये शादी 2018 में हुई आज हम आपको इनकी प्रेम कहानी बता रहे हैं।

बालकोनगर निवासी बालको कर्मी रामलाल बघेल के बड़े पुत्र अविनाश बघेल को म्युजिक का भी शौक है। उसने एक गीत ‘‘इश्क हुआ है मुझे…“ कंपोज किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। यह गीत जब रूस की रहने वाली डियाना लिवा (23) ने जब देखा और उसके बोल ट्रांसलेट कर समझे तो उसे खूब भाए। अविनाश भी पसंद आया और उसने उससे चेटिंग शुरू कर दी। इस बीच दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। अविनाश रूस के नालचिन टाउनशिप जा पहुंचा। उसके परिवार से मिला और 7 फरवरी 2018 की शाम दोनों ने सात फेरे लिए।

डायना और अविनाश की शादी पं.विनय मिश्रा ने कराई। चूंकि डायना हिंदी नहीं जानती इसलिए शादी के दौरान जो भी कहा जाता, उन्होंने बकायादा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में करते हुए दोनों के परिजनों को अहमियत समझाते। इस शादी से दोनों के परिजन और रिश्तेदार खुश हैं।

https://youtu.be/WUBqceT40Ko

 

Related Articles

Back to top button