उत्तर प्रदेशज्ञान भंडारराज्य

लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यहां दे अपने सुझाव

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ ‘स्मार्ट सिटी की दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है…।’ लखनऊ नगर निगम अब फिर से राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इस नई थीम के साथ तैयारी में जुट गया है।

http://mygov.in/ वेबसाइट पर बनाए सुझाव और फीडबैक के लिए पेज पर नगर निगम ने इसी थीम को पब्लिश किया है। नगर निगम को उम्मीद है कि इस बार लोग उत्साह दिखाएंगे और अच्छे सुझाव ज्यादा संख्या में देंगे।

http://mygov.in/ पर नगर निगम और कंसल्टेंट कंपनी डाटा वर्ल्ड और इनोवेस्ट ने एक नया ग्रुप पेज बनाया है। इस पेज पर कहा गया है कि दौड़ अभी जारी है..। अभी तक केवल 45 सुझाव नगर निगम को प्राप्त हुए हैं।

http://mygov.in/group-issue/final-smart-city-proposal-lucknow-city/

स्मार्ट सिटी के प्रभारी पीके श्रीवास्तव कहते हैं कि हम स्मार्ट सिटी में चयन के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके अलावा एससीपी में भी जरूरी तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। इसके लिए कंसल्टेंट के अलावा दूसरी एजेंसियों से भी राय ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button