ज्ञान भंडार

लव राशिफल 27 अप्रैल: जानिए आज किसको मिलेगा प्रेम के मामलो में सफ़लता

आज का लव राशिफल

मेष –
दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। घऱ पर बच्चों की पढ़ाई के लिए जीवनसाथी समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन के लिए सामान्य दिन रहेगा। प्रियतम से फोन पर बातचीत होगी। साथी को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है।

वृषभ –
दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। लेकिन जीवनसाथी को यह शिकायत रह सकती है कि आप घर के कार्य में काम नहीं बंटाते हैं। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रियतम के साथ भविष्य की योजना पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन –
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से किसी तरह की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम आज आपके ऊपर जरुरत से ज्यादा हक जता सकता है।

कर्क –
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी घर के किसी मुद्दे को लेकर आपके ऊपर बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। लवर आपसे आज किसी चीज को लेकर वादा कर सकता है।

सिंह –
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रियतम आज आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है, जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। दोनों साथ में कीमती समय व्यतीत करेंगे।

कन्या –
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी अगर आपसे दूर हैं तो आपको उनकी आज ज्यादा याद सताएगी। यदि पास है तो आज आप उनका मूड ठीक करने के लिए कोई प्यारी सी डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी।

तुला –
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। इस चुनौतीपूर्ण समय में जीवनसाथी आपकी हर जरुरत को पूरा करने के लिए कोशिश करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को सुखद नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर से आज प्यार वाली तकरार भी हो सकती है। 

वृश्चिक- 
दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। खासकर यदि नवविवाहित हैं तो यह आनंद और भी दुगना हो जाएगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु –
दांपत्य जीवन में कुछ नई बातें जानने सुनने को मिलेंगे, जिन्हें समझाने का प्रयास करना होगा। प्रेम जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी लेकिन आपका प्रिय कुछ घमंडी व्यवहार करेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा।

मकर –
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। इस समय आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में साथी से प्यारभरी बातें होंगी। वीडियो कॉल के जरिए आप अपनी प्रेम की भावनाओं का इजहार करेंगे।

कुंभ –
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपके भाग्य को चमकाने मदद करेगा।

मीन –
प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। खासकर रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के आने से प्रियतम के साथ रिश्ते में दारार पड़ने की संभावना है। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ी रहेगी। 

 

Related Articles

Back to top button