ज्ञान भंडार

विराट ने भारत के कोच के लिए सुझाया विटोरी का नाम

एंजेंसी/ virat_2602_09_05_2016बेंगलुरू। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी के नाम की सिफारिश बीसीसीआई से की है। आईपीएल इस समय चरम पर है और बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए अपनी खोज तेज कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्‍स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी संभावितों में शामिल है। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी और ब्रिस्बेन हीट के मुख्य कोच डेनियल विटोरी का नाम आगे बढ़ाया है।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कोहली ने बीसीसीआई से मुख्य कोच के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए दावेदारों में विटोरी का नाम शामिल करने की सिफारिश की है। 37 वर्षीय विटोरी ने पिछले वर्ष मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला किया था।

सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया के कई सदस्यों ने विटोरी की कोचिंग तकनीक की तारीफ की है, इसके चलते उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। यह साफ तौर पर माना जा रहा है कि विटोरी का नाम आगे बढ़ाने के पीछे विराट का हाथ है, क्योंकि वर्तमान भारतीय टीम के वे एकमात्र प्रमुख सदस्य है जो इस समय आरसीबी में खेल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button