उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

वृंदावन में फिर पकड़े गए 2 बांग्लादेशी नागरिक, कई फर्जी दस्तावेज बरामद

वृंदावन में आठ साल से साधु बनकर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से नागरिकता संबंधी कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं,जो फर्जीवाड़ा कर बनवाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को वृंदावन में अवैध रूप से रहने पर गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों बांग्लादेश से आए हुए थे, जो पिछले कई वर्षों से यहां साधु के वेश में रह रहे थे। खुफिया जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं। इनके नाम मानव और केशव हैं। दोनों ने यहां रहते हुए अवैध रूप से नागरिकता संबंधी कई प्रमाण भी बनवा लिए हैं। जिसमें अवैध रूप से बनवाया गया पासपोर्ट और आधार कार्ड भी शामिल है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

20 साल पहले आए थे भारत
पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मानव और केशव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि लगभभ 20 साल पहले दोनों बांग्लादेश से भारत आए थे। इसके बाद वृंदावन में रहने लगे।

इससे पूर्व मथुरा जिले में कई बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं, जो अवैध रूप से यहां रह रहे थे। आशंका है कि जिले में कुछ ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रुकने में मदद करते हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button