ज्ञान भंडार

वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये काम, पापों और दुःखो से मिलेगी मुक्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का दिन शुभ होता है। इस बार 7 मई, गुरुवार को वैशाख पूर्णिमा है। इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। आइए, आज जानते हैं, इस दिन क्या करने से पुण्य की प्राप्ति होती है…

भगवान गणेश की पूजा-
भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। वैशाख पूर्णिमा के पावन दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें भोग भी लगाएं। गणेश जी को मोदक ओर और लड्डू प्रिय होते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा-
वैशाख का महीना भगवान विष्णु को प्रिय होता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

दान-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान का कई गुना फल मिलता है। पूर्णिमा के पावन दिन भी अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ होता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें। ऐसा करने से  पुण्य की प्राप्ति होती है।

सात्विक आहार –
वैशाख पूर्णिमा के पावन दिन भगवान की अराधना करनी चाहिए और इस दिन सात्विक आहार का ही सेवन करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button