राज्य

शर्मनाक! अमृतसर में महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म

अमृतसर : अमृतसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म कर दिया। घटना जिले के मत्तेवाल थाने के पड़ते गांव की है जहां पड़ोसी पर महिला से बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजवीर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है और पीड़ित महिला की मेडिकल जांच भी करवा ली है।

पुलिस के अनुसार पीड़ता ने शिकायत में बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है और अकसर काम के सिलसिले से घर से बाहर ही रहता है। इलाके में रहने वाला राजबीर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। लगभग एक साल पहले आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पंचायत को शिकायत भी की थी लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवा दिया था।

पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह घर में अकेली थी। राजबीर मौका पाकर छत के रास्ते उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकाया कि अगर उसने इस बाबत किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। वहीं सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button