State News- राज्यउत्तर प्रदेश

शादी से पहले ही फरार हुआ दुल्हा, पंचायत ने लिया गजब फैसला

105441-brideदस्तक टाइम्स एजेंसी/गाजियाबाद : मसुरी क्षेत्र के एक ग्राम में शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। दरअसल वधु पक्ष के लोग सगाई की रस्म के लिए आए थे, जिसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

देर रात में सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस के समझाने के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई। वहां पर पंचायत में फैसला लिया गया कि अब दूल्हे की जगह उसके भाई से लड़की की शादी कराई जाएगी और तय तारीख को ही उसकी शादी होगी।

मेरठ के नई बस्ती से धर्मपाल सिंह अपनी छोटी बेटी की सगाई की रस्म लेकर गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के भुरगढ़ी आये थे। सगाई की रस्म लेकर पहुंचे देखा तो श्यामपाल सिंह का लड़का करन सिंह अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया।

कुछ भी बताने से मना करने पर शाम आठ बजे के करीब लड़की पक्ष थाना मसूरी पहुंचा और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो काफी संख्या में लोगों का हुजूम लगा हुआ था। ग्राम की पंचायत में थाना मसूरी की मौजूदगी में श्यामपाल सिंह ने अपने तीसरे लड़के हरेन्द्र सिंह को रिश्ता तय किया।

पंचायत में पुलिस मौजूदगी में बातों के अनुसार दो दिन पहले घर से फरार करन को घर से बेदखल किया जायेगा और शादी की तय हुई पहली से ही पांच तारीख को मेरठ के नई बस्ती बारात जायेगी।

Related Articles

Back to top button