
उत्तर प्रदेशराज्य
शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की को अगवाकर किया गैंगरेप
दस्तक टाइम्स एजेंसी/ सीतापुर में शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. हरगांव निवासी लड़की मंगलवार को घर से शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने साले की मदद से लड़की को अगवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने उसे किडनैप करके लखीमपुर के ओयल इलाके में ले गए. वहां दोनों ने एक सरकारी स्कूल में पीड़िता के साथ गैंगरप किया. इतना ही नहीं दोनों ने उसकी पिटाई भी की और मुहं खोलने पर जान से मरने की धमकी दी.
बुधवार सुबह पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और साड़ी आपबीती परिजनों को बतायी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की. जहां नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.
हरगांव के थाना प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. उसने ने दो लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी.



