टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से नवाजा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से नवाजा है। भारत दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में यह सम्मान दिया। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है। इस अवॉर्ड समारोह में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री को दिए जाने वाले सम्मान के लिए यूएन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति का सम्मान है। विदेश मंत्री ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत ही गौरव का दिन है, आज संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘Champions of the Earth’ का अवार्ड दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा माना है कि पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए हम विकास कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त, केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की दिशा में उत्कृष्ट पहल के लिए पुरस्कृत किया गया है। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा है।

Related Articles

Back to top button