अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वथा योग्य है भारत : कैमरन

praकोलकाता (एजेंसी)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता पाने के सर्वथा योग्य है। कैमरन ने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों के साथ 4० मिनट तक चली अपनी चर्चा के दौरान कहा  ‘‘हमें आधुनिक सुरक्षा परिषद चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल किया जाना चाहिए।’’ कैमरन ने कहा  ‘‘संयुक्त राष्ट्र संपूर्ण नहीं है  लेकिन दुनिया में इस तरह का संगठन होना अच्छा है। हमें निश्चित रूप से संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करना चाहिए।’’

Related Articles

Back to top button