राज्यलखनऊ

सांसद संजय सिंह के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

anant singh1अमेठी: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह के बेटे और भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को गत वर्ष सितंबर में हुए गोलीकांड में एक पुलिसकर्मी की कथित हत्या के मामले में आज रामनगर स्थित भूपति भवन से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट था। पुलिस अधीक्षक हीरा लाल ने बताया कि गत वर्ष 14 सितंबर में अमेठी राजपरिवार की सम्पत्ति को लेकर हुए विवाद में चली गोली में सिपाही विजय मिश्र की मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में सिंह न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। इसलिए उनके विरूद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि अनंत विक्रम सिंह उक्त प्रकरण में 120 बी (साजिश) के आरोपी थे और उन्हें आज रामनगर स्थिति भूपति भवन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनंत विक्रम सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमिता सिंह ने कहा, यह परिवार के लिए दुख की घड़ी है। हम माता पिता दोनों इस हादसे से टूट चुके है।’’

Related Articles

Back to top button