अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एशियाई खेलों का समापन

closing-ceremonyइंचियोन। आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही 17वें एशियाई खेलों में 15 दिन तक चलने वाली रोमांचक खेल स्पर्धाओं का समापन हो गया जिसमें भारत शीर्ष 10 में रहने में सफल रहा जबकि चीन ने अपनी बादशाहत जारी रखते हुए लगातार नौंवे चरण में पहला स्थान बरकरार रखा। एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख अहमद फहद अल सबा द्वारा इंचियोन एशियाड मुख्य स्टेडियम में दर्शकों को रोमांचित करने वाले प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रदर्शन के बाद अधिकारिक समापन समारोह किया गया। ओसीए का ध्वज नीचे किया गया और उनका अधिकारिक गान स्टेडियम में गूंजने लगा जो खेलों के समापन का संकेत था जिसमें 45 देशों ने 36 खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। विश्व खेलों के पावरहाउस चीन ने लगातार नौंवी बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान कायम रखा जिसमें उसने 151 स्वर्ण से कुल 342 पदक हासिल किए जो चार साल पहले ग्वांग्झू से 48 पदक कम थे। भारत ने कुल 57 पदक हासिल किए, जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य शामिल हैं। चार साल पहले भारत 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य से छठे स्थान पर रहा था। समापन समारोह को वर्गों में बांटा गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य में विभिन्न देशों के एथलीट मिश्रित ग्रुप में आए जो उत्सव का हिस्सा थे और इस माहौल में रम गए। एजेंसी

Related Articles

Back to top button