ज्ञान भंडार

साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन है हनीमून कपल्स और टूरिस्टों की फेवरेट जगह

1_1462767525 खूबसूरत पहाड़ियों में नगीने सा सजा कोडाइकनाल मनमोहक हिल स्टेशन है। नैसर्गिक छटा के मध्य अंतरंग पलों की तलाश में निकले हनीमून कपल्स हों या फिटनेस और नई ताजगी के लिए आए सैलानी, सभी को यहां की नेचुरल ब्यूटी अट्रैक्ट करती है।
 
कोडाइकनाल समुद्रतल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। तमिलनाडु में पश्चिमघाट की पलानी पहाड़ियों पर स्थित यह शहर करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। खूबसूरत प्राकृतिक छटा के कारण इसे साउथ इंडिया का स्विट्जरलैंड तक कहा जाता है।
यहां की ठंडा मौसम देख विश्वास ही नहीं होता कि दक्षिण भारत में इतना ठंडा मौसम हो सकता है। चिलचिलाती गर्मी से बचने और सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए पूरे साल यहां आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। 12 साल में एक बार खिलने वाले कुरुंजी फूल को भी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह फूल सिर्फ कोडाइकनाल में ही देखने को मिलता है। चारों ओर एकाशिया और पियर के पेड़ यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।
बेरिजम लेक /Berijam Lake
 
कोडाइकनाल लेक की तरह ही बेरिजम लेक भी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह कोडाइकनाल बस स्टैंड से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यहां पर लोग पिकनिक मनाते हैं। इसी लेक से यहां के पेरियाकुलम नगर को पानी की सप्लाई की जाती है 3_1462767526
ब्रायंट पार्क/Bryant Park
 
बेरिजम लेक के पास स्थित यह पार्क करीब 20 एकड़ में बना हुआ है। पार्क में फूलों और कुछ खास किस्म के पेड़ हैं, जो यहां के पहाड़ों पर पाए जाते हैं। 160 साल पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ यहां की खासियत है जो करीब 250 फीट उंचा है।
कोडाइकनाल लेक/Kodaikanal Lake
 
24 हैक्टेयर में फैली ये लेक यहां का सबसे मशहूर घूमने वाली जगह है। स्टार फिश के डिजाइन जैसी इस लेक में शिकारे की सवारी कर कश्मीर की डल लेक झील जैसा मजा ले सकते हैं। लेक के साथ- साथ बनी सड़क पर घुड़सवारी करते हुए यहां की प्राकृतिक छटा देखी जा सकती है।
 4_1462767526
कुरिनजी अंदावार मंदिर/ Kurinji Andavar temple
 
कोडाइकनाल लेक से 3 किलोमीटर दूर कुरिनजी अंदावार मंदिर है, जिसमें भगवान मुरूगन की पूजा होती है। कुरिनजी का तमिल में मतलब पहाड़ी इलाका होता है और अंदावार का मतलब ईश्वर या भगवान होता है। यहां से पलानी की पहाड़ियों को देखकर काफी सूकून मिलता है।
 

Related Articles

Back to top button