अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जाने मोदी जी की दिनचर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का अंदाज बेहद निराला है। मोदी 66 साल की उम्र में भी 18 घंटे काम करते हैं। वो हर चीज पर अपनी बारीक नजर बनाए रखते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी का काम करने का तरीका बिल्कुल कॉर्पोरेट स्टाइल में है। उनके भाषण लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

आखिर उम्र के इस पड़ाव पर भी मोदी कैसे इतने ऊर्जावान बने रहते हैं ये हर किसी के लिए एक पहेली जैसा है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए आखिर क्या हैं मोदी के इतने चुस्त रहने के राज के बारे में।

ये भी पढ़ें: जानिए, फांसी की सजा के बाद तिहाड़ जेल में कैसे कट रही हैं निर्भया के दोषियों की रातें

सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जाने मोदी जी की दिनचर्या

मोदी प्रात: काल 4:00 बजे उठते हैं। वो अपने दिन की शुरुआत सुबह की एक कप चाय के साथ करने के बाद इंटरनेट पर पीएमओ की वेबसाइट पर एक नजर डालते है। मोदी इसके साथ-साथ बीते दिन के सभी ट्वीट और उस पर आने वाली प्रतिक्रिया पर भी अपनी नजर बनाए रखते हैं।

अपने व्यस्त दिन को स्ट्रेस फ्री बनाए रखने के लिए मोदी हर रोज आधा घंटा योगासन करते हैं। जिसके बाद वो थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए भी निकालते हैं। मोदी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो देश में हैं या फिर विदेश में, वो अपने इस रूटीन को बड़ी तन्मयता से फॉलो करते हैं।  मोदी 9:00 बजे अपने पसंदीदा गुजराती नाश्ते के साथ कुछ महत्वपूर्ण फोन कॉल भी करते हैं। साथ ही अपने कार्यालय के लिए निकलने से पहले सभी महत्वपूर्ण फाइलों पर अपनी एक नजर भी डाल लेते हैं। समय के पाबंद मोदी ठीक 9:30 बजे अपने कार्यालय पहुंच जाते हैं। अपने कार्यालय पहुंचने के बाद वो अपने मंत्रियों से पूरे दिन के काम का विवरण लेते हैं। बता दें अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उनके काम में सुधार लाने के लिए मोदी ने ‘इम्प्लॉय ऑफ द वीक’ और ‘इम्प्लॉय ऑफ द ईयर’ का भी प्रावधान रखा है।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: सोनिया गांधी ने खाया जहर हॉस्पिटल में हुई… मचा हडकंप, पुरे देश में शोक की लहर…

मोदी दोपहर के भोजन में गुजराती खाने के साथ दक्षिणी भारतीय खाना भी पंसद करते हैं। खाने के बाद मोदी फ्रूट सलाद भी लेते हैं। ठीक 7.30 बजे मोदी घर वापस आ जाते हैं। हालांकि वो फोन पर अपने मंत्रियों से संपर्क में बने रहते हैं। रात 9:00 बजे वो डिनर के बाद अपना पेंडिग काम पूरा करते हैं। 

 
 

Related Articles

Back to top button