ज्ञान भंडार

सूर्य ग्रहण 2020: जानिए ग्रहण का समय और सूतक काल

सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह 2020 का पहला सूर्य ग्रहण है जो वलयकार होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहाँ पर इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं ग्रहण का समय, सूतक काल और दृश्य क्षेत्र क्या रहने वाला है।

21 जून को सूर्य ग्रहण का समय
21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

ग्रहण का सूतक काल
आपने यह सुना होगा कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय ग्रहण का सूतक काल प्रभावी होता है जो एक प्रकार से अशुभ समय होता है। यह ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्त के साथ ही समाप्त होता है।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत, दक्षिण-पूर्व यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा। 

ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button