फीचर्ड

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बस में धमाका, 15 से अधिक घायल

एजेंसी/ blast_2016526_16525_26_05_2016कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के पिपली में पैराकीट रेस्‍टोरेंट परिसर के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस में बम धमाका हाे गया। बस में बम एक बैग में रखा गया था। इससे 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलाें में चालक व कंडक्‍टर भी शामिल हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्‍थल पर जांच में जुटी हुई है। बस सोनीपत से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। घटना करीब पौने तीन बजे हुई।

सोनीपत से चंडीगढ़ जा रही थी बस, एक बैग में रखा था बैट्रीनुमा बम

बम वाला बैग कहां रखा गया और यह किसका था इस बारे में अभी कोई पता नहीं चला है। घटनास्‍थल पर पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। यह बैट्रीनुमा बम एक पीले रंग के बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था। प्रभावित यात्रियों के अनुसार, बस जब पैराकीट व देवीलाल पार्क के बीच थी तो उसमें अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। पूरी बस धुएं से भर गई और चालक भी इसकी चपेट में आ गया।

चालक ने सूझबुझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोका। बम से निकले छर्रे से कई यात्री घायल हाे गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया। घायलों को एलएनजेपी अस्‍पताल पहुंचाया गया। चालक व कंडक्‍टर सहित करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

 
 

 

Related Articles

Back to top button