उत्तर प्रदेशलखनऊ

हर परिवार को अपना घर देगी सरकार : योगी

मथुरा: पं. दीनदयाल जन्मशती पर आयोजित मेले में मंगलवार को नगला चंद्रभान पहुंचे मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। उन्होंने यहां दीनदयाल के नाम पर कन्या महाविद्यालय खोलने, नगला चंद्रभान का पर्यटन विकास विकास करने, गांवों को मीठा जल उपलब्ध कराने और बेरोजगारी दूर करने जैसी घोषणाएं शामिल रही। इससे पूर्व श्री योगी ने वृन्दावन पहुंच कर ठा. बाँके बिहारी मन्दिर में पूजा अर्चना की। फरह के नगला चन्द्रभान में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए। सीएम योगी की अगुवानी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की।
ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र उनके साथ रहे। सीएम योगी पूजा के बाद फरह के नगला चंद्रभान में दीनदयाल धाम पहुंचे। यहां उनका स्वागत केशवधाम समिति के अध्यक्ष नारायणदास अग्रवाल ने किया गया। दीनदयाल धाम में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुण जोशी भी पहुंची। वे आयोजन में दूसरी बार आई हैं। सीएम योगी ने यहां पांच करोड़ से अधिक की पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। सीएम योगी ने यहां आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया के अंदर सनातन आस्था का केंद्र है ब्रज। यहां पशु पक्षी के रूप में विचरने को मिले तो वो भी सौभाग्यशाली।
ब्रज क्षेत्र के विकास के साथ जनभावनाओं का सम्मान जरूरी है। वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, महावन, नन्दगांव आदि को एक एक कर विकसित करने को ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड का गठन किया गया है। दीनदयाल ने जिस अंत्योदय की बात 50 साल पहले की थी, मोदी सरकार में वह काम हो रहा है। आज़ादी के बाद कुछ लोगों को दम्भ था कि उनके बिना देश नही चल सकता, उनका पता नहीं, देश अभी भी चल रहा है। 86 लाख किसानों को ऋण माफी, तीन लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। सरकार चाहती है कि 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर हो। 9.7 लाख आवास देने का संकल्प यूपी सरकार का है। 8 लाख को आवास दे चुके हैं। हापुड़, गाजिय़ाबाद, बिजनौर शामली में शत प्रतिशत शौचालय है। प्रधानमंत्री का संकल्प रंग ला रहा है। 26 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई गई। हमारी सरकार ने पिछले छह महीने में 16 लाख लोगों को विद्युत कनेक्शन दिया।

Related Articles

Back to top button