जीवनशैली

हर लड़की चेहरे में चमक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

चेहरे की खूबसूरती किसे नहीं पसंद होती हैं। हर लड़की गोरी चमकदार त्वचा पसंद करती है लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती हैं। जी हां चेहरे का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है तभी वो रंगत सदियों तक बरकरार रहती हैं।

आपने कई बार देखा होगा कि चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए महिलाएं सभी प्रकार की कोशिशे करती है। लेकिन कभीकभार तरह तरह के सोंदर्य प्रसाधन का उपयोग कर लेने के बाद भी चमक नही आती है। बल्कि यह आपके चेहरे की बची हुई चमक को भी गायब कर देते है। ऐसे में पपीता चेहरे की खोयी हुई चमक को लाने में बेहद ही कारगर उपाय है। पपीता चेहरे के दाग धब्बो को दूर करने में तेजी से मदद करता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से पपीता आपकी मुरझाई त्वचा में जान डाल सकता हैं।

चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट पैक है। पपीता का पल्प निकालकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू क रस मिला लें। इस पैक को प्रतिदिन 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें।

चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने और बेदाग गोरेपन के लिए आप पपाया मिल्क ट्राई कर सकते हैं। कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं और इसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण को रोज चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और सिर्फ पानी से धो लें।

अगर आपको अंडे से परहेज नहीं है तो यह पैक आपकी त्वचा के लिए सर्दियों में परफेक्ट है। इसके लिए दो चम्मच पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button