
हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ पर कल इलाहाबाद पहुंचेंगे प्रेसिडेंट
एजेंसी/इलाहाबाद. हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ पर इलाहाबाद हाईकोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 13 मार्च को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस समारोह में प्रेसिडेंट के अलावा भारत के मुख्य न्यायधीश, यूपी के गवर्नर और सीएम सहित कई हस्तियां शिरकत करेंगे। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट के आसपास से अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया है। चारों तरफ सीसीटीवी कमरे से निगरानी की जा रही है।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया आयेंगे इलाहाबाद
सुप्रीम कोर्ट के ये जज भी होंगे समारोह में शामिल
-न्यायमूर्ति शिवा कीर्ति सिंह
-उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन
-मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके पालो
पूर्व न्यायमूर्ति भी रहेंगे मौजूद
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अमिताभ लाला, पूर्व जज न्यायमूर्ति डी.के. सेठ, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.के. महाजन, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुनील अम्बवानी, पूर्व न्यायमूर्ति सुनील हाली, पूर्व न्यायाधीश डीएसआर वर्मा, पूर्व न्यायमूर्ति शोभा दीक्षित और पूर्व न्यायमूर्ति रत्नाकर दास भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में ये भी करेंगे शिरकत
यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन रविवार सुबह 10:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां सर्किट हाउस में रुकेंगे और कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 3 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रफत आलम, यूपी के लोकायुक्त संजय मिश्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएस सोढ़ी ट्रिब्यूनल के चंडीगढ़ रिजनल बेंच के जुडीशियल मेंबर न्यायमूर्ति प्रकाश कृष्ण समारोह में भाग लेंगे।



