टॉप न्यूज़ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

हाॅकी टीम का शानदार पंच, खूब हो रही तारीफ, दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ट्वीट कर कहा, भारतीय हॉकी टीम की बेहतरीन शुरुआत

नई दिल्ली : हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम के लिए सिमरनजीत सिंह (43वें, 46वें मिनट), ललित उपाध्याय (45वें मिनट), आकाशदीप सिंह (12वें मिनट) और मंदीप सिंह (10वें मिनट) ने गोल किया। इस शानदार जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने टीम इंडिया को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ट्वीट कर कहा, भारतीय हॉकी टीम की बेहतरीन शुरुआत। हमारी टीम को ओडिशा में हॉकी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत की बधाई। आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मोदी जी-20 सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना में हैं। बॉयज बहुत अच्छा खेले। आप सभी के खेल को देखकर अच्छा लगा। साउथ अफ्रीका को हराने पर टीम को बधाइयां। 

विश्व कप के अगले मैच में भारतीय टीम का सामना दो दिसंबर को कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम की टीम से होगा। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने भारत की जीत पर लिखा- इससे बेहतर शुरुआत हो ही नहीं सकती। वेल डन बॉयज। भारत 5-0 साउथ अफ्रीका। जीत का जश्न मनाओ। अगला मैच बेल्जियम के खिलाफ थोड़ा मुश्किल होगा। हॉकी इंडिया को बधाइयां। पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने सोशल मीडिया पर लिखा- हॉकी इंडिया को बधाई। 5-0 से जीत दर्ज करना टूर्नमेंट में शानदार शुरुआत है। शुभकामनाएं। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोरदार जीत के साथ की है। इस प्रदर्शन को आगे भी दोहराएं।

Related Articles

Back to top button