ज्ञान भंडार

11 अप्रैल का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

मेष –
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा।

वृषभ –
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। यदि छिप-छिपकर प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान रहें। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से कुछ बातों में मतभेद नहीं होगी।

मिथुन –
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें। साथ ही संतान का भी ख्याल रखें। वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।

कर्क –
अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। साथी से मिलना तो संभव नहीं होगा, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आप उनसे रू-ब-रू होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा।

सिंह –
दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

कन्या –
प्रेम संबंधों के मामले आज बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। प्यार में तकरार देखने को मिलेगी। रिश्ते में शक की गुजाइश हो सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। हालांकि उनकी सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

तुला –
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी आपसे घरवालों की शिकायत कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक –
प्रेम संबंधों के लिए शनिवार का दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रियतम पर गुस्सा आ सकता है अथवा वे आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने दांपत्य जीवन में आनंद आने वाला है।

धनु –
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई आपकी मनपसंद डिश बनाकर खिला सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, पर साथी से मिलने का बहुत मन करेगा।

मकर –
प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथी से मिलने को दिल करेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थिति के कारण ऐसा संभव नहीं होगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवनसाथी आपकी घर के काम में मदद करेगा।

कुंभ –
प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते में अड़चन डाल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। लेकिन साथी के नौकरी-पेशे को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन –
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इसलिए ऐसा कुछ भी न कहें जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

Related Articles

Back to top button