उत्तराखंड

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022: CM धामी ने कहा- देवभूमि में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व का विषय

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में आज बुधवार को 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता – 2022 का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

इस दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता – 2022 के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “यह मेरा सौभाग्य है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में आप सभी बहादुर और जांबाज खिलाड़ियों के बीच उपस्थित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।”

भारत में तीरंदाजी को धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता है। यह प्रमुख खेल होने के साथ-साथ युद्ध की भी एक प्राचीन विधा रही है। देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 के शुभारंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में आगे यह भी कहा कि, “पहले की अपेक्षा में अब खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, जिसके कारण से हमारे सामने योग्य क्षमतावान खिलाड़ी आ रहे हैं।”

देवभूमि उत्तराखण्ड में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व का विषय है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में हमें खेल भाव से कार्य करना चाहिए। आज खेल के क्षेत्र में हमारे युवाओं द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समरथ खेल संस्कृति का विकास हो रहा है, इसका प्रमाण हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक प्रदर्शन है।

देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में आपके भ्रमण की व्यवस्था की गई है। मुझे विश्वास है इसके माध्यम से आप सभी देवभूमि की संस्कृति एवं परंपरा का भी दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button