ज्ञान भंडार

12वीं के बाद भी केरियर प्लान कर सकते हैं

ऐसे स्टूडेंट्स, जो कम नंबर की वजह से किसी अच्छे कॉलेज में ऐडमिशन नहीं ले पा रहे हैं, उनको स्ट्रेस में आने की जरूरत नहीं। आगे की पढ़ाई करने के बजाय आप सीधे 12वीं के बाद भी करियर प्लान कर सकते हैं।

कौन से फील्ड हैं वो, आइए जानिए :

हर साल की तरह इस साल भी टॉप कॉलेजों की कट ऑफ लिस्ट 90 से ऊपर रहने के आसार हैं। ऐसे में अगर आपके ऐडमिशन के चांस नहीं बन पा रहे हैं, तो परेशान न हों। 12वीं के आधार पर भी सीधे करियर प्लान कर सकते हैं। ऐसे कई फील्ड हैं, जिनका एंट्रेस एग्जाम पास कर आप सीधे प्रफेशनल-वोकेशनल कोर्स में प्रवेश पा लेंगे।

अगर आप क्रिएटिव नेचर के हैं और आपको चीजों को क्रिएटिव तरीके से प्रजेंट करना आता है, तो आप आर्टिस्ट बन सकते हैं। आर्ट की बारीकी समझने के लिए आप इससे जुड़ा कोई कोर्स कर लें। इसमें छह महीने से लेकर दो साल तक के कोर्स हैं, जिनमें आप आसानी से प्रवेश पा लेंगे। इसके अलावा, आपका इंट्रेस्ट म्यूजिक सुनने और प्ले देखने में भी है, तो आप थिएटर के लिए बेहिचक ट्राई करें।

होटल मैनेजमेंट

होटल मैनेजमेंट करने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है। सेल्फ कॉन्फिडेंस और कम्यूनिकेशन स्किल भी इस फील्ड में बेहद मायने रखती है। इसके लिए एक से लेकर तीन साल तक कोर्स हैं। इसमें सटिर्फिकेट, डिप्लोमा और बैचलर कोर्स करवाए जाते हैं। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाती है। कोर्स करने के बाद आप सीधे जॉब पा सकते हैं। अगर आप होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए किसी अच्छे संस्थान की तलाश में हैं, तो ओबरॉय सेंटर फॉर लर्निंग एंड डिवेलपमेंट, दिल्ली और इंडियन इंट्टीयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, औरंगाबाद को चुन सकते हैं।

साइंटिस्ट

साइंटिस्ट व खोज के कामों में एक्सपेरिमेंटल एटीटय़ूड का होना जरूरी है। अगर आप में कुछ नया करने और खोजने की चाह है, तो आपके लिए साइंटिस्ट बनने का विकल्प सही है। बस इसमें आपको मेहनती व धैर्यवान होना जरूरी है।

आर्किटेक्चर

अगर आपके पास साइंस और मैथ्स से है, तो आप आर्किटेक्चर फील्ड के लिए ट्राई कर सकते हैं। इसमें एंट्रेस एग्जाम होता है, जिसे पास करने के बाद दाखिला पा सकते हैं। अगर आपने पहले से अपना कोई डिजाइन पोर्टफोलियो या प्रोजेक्ट बनाया हुआ है, तो आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं।

मर्चेंट नेवी

इसमें अप्लाई करने के लिए आपको 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही साइंस बैकग्राउंड (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) होनी जरूरी है। एंट्रेस एग्जाम पास करने के बाद आप मर्चेंट नेवी के कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

टेक्निकल एक्सपर्ट

जिन लोगों की रुचि मशीनों के बारे में जानने समझने और उनको ठीक करने में होती है, वह इस फील्ड को बेहिचक ट्राई कर सकते हैं। अपने मनपसंद किसी टेक्निकल फील्ड की ट्रेनिंग लेकर आप इसमें करियर प्लान करें।

इसके अलावा, आप डिप्लोमा इन फिल्म आर्ट्स, एनिमेशन, कैमरा व लाइटिंग कोर्स, डिप्लोमा इन फिल्म मेकर और डिजिटल विडियो प्रोडक्शन में भी ट्राई कर सकते हैं। ये कोर्स छह महीने से लेकर दो साल तक के हैं।
ईएमएस फीचर

Related Articles

Back to top button