2 मई का लव राशिफल: वृषभ राशि के दांपत्य जीवन में बना रहेगा रोमांस

दैनिक लव राशिफल
मेष
आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे।
वृषभ
दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।
कर्क
दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का मूड आज थोड़ा ऑफ रहेगा। प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि ये सब सोशल मीडिया अथवा के माध्यम से ही संभव हो पाएगा।
सिंह
दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
कन्या
ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
आज प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
वृश्चिक
दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर जड़ें गहरी हो सकती हैं।
मकर
दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा।
कुंभ
दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर घरवाले आपके रिश्ते पर सवाल उठा सकते हैं।