अद्धयात्म

21 जून गुरुवार राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा मुनाफा, चमकेगा आपका भाग्य

मेष राशि
आज गुरुवार का खास दिन मेष राशि के जातकों के लिए दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा। आज पड़ोसियों के बीच आपके किसी पूराने सामाजिक कार्य की तारीफ होगी। साथ ही अन्य कार्य में आपके पड़ोसी आपका सहयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। इस राशि के लेखक को उनकी पुरानी लिखी हुई पुस्तक की प्रशंसा होगी। सम्मानित भी किया जा सकता है।

21 जून गुरुवार राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा मुनाफा, चमकेगा आपका भाग्यवृष राशि
आज गुरुवार का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ई-मेल आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। अगर आज आपका मन कोई नयी गाड़ी खरीदने का है तो आज खरीद सकते है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप जो भी काम को हाथ में लगे वो काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो वकील है आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस मिल सकता है। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते है।

कर्क राशि
आज का दिन खास रहेगा, जॉब में प्रमोशन हो सकता है। अपने करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन शुभ है। मन काफी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुचि रखते है। आज उन्हें किसी स्टेज शो में गाने का ऑफर मिल सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में किसी उच्च अधिकारी से अनबन की स्थिति बन सकती है, थोड़ा धैर्य से काम लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

कन्या राशि
गुरुवार को आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय से पहले पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी शक्ति ऑफिस में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है।

तुला राशि
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। साथ ही पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। सैलरी में बढोत्तरी हो सकती है । बॉस को खुश रखें ।

वृश्चिक राशि
आज गुरुवार का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे और उसे सरलता से पूरा कर लेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा| छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जायेगी।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। लवमेट आज अपने घर पर शादी की बात करेंगे। हो सकता है कि फैमली मान भी जाएं शादी के लिए। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्या को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर राशि
आपके लिए गुरुवार का दिन फायदेमंद साबित होगा। आज आपको जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलु काम-काजों में ही केन्द्रित रहेगा और आप तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती हैं। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए अच्छी परफॉरमेंस का सुखद परिणाम मिलने का योग है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जा सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है। आज उन्हें किसी अच्छे कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आ सकता है। मन प्रसन्न होगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें।

मीन राशि
आज परिवारवालों के साथ हंसी-मजाक करने से घर का वातावरण खुशनुमा होगा। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। भविष्य में आपको इससे धनलाभ होगा। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज किसी बाहरी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इससे आपको ही नुकसान होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है उनके लिये आज का दिन काफी बढ़िया है। सामाजिक कार्य में हांथ बढ़ायेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

Related Articles

Back to top button