अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में आपस में भिड़ी तीन बसें, 37 लोगों की मौत

नई दिल्ली: नाइजीरिया (Nigeria) में एक भीषण हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां तीन बसें (Bus Accident) आपस में टकरा गई हैं। इस भीषण हादसे में 37 यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार को मैदुगुरी शहर में हुआ। दो बसों के बीच जोरदार टक्कर होने के बाद भीषण आग लगी। इसी समय तीसरी बस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल दोनों बसें विपरीत दिशाओं में चल रही थीं। दोनों बसें तेज गति से चल रही थी, तभी एक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बस में टक्कर मार दी। बस की गति तेज होने के कारण हादसे के बाद आग लग गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button