अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में सुरक्षा बलों के अभियान में 40 आतंकवादी ढेर

लागोस : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों के अभियानों में कम से कम 40 चरमपंथी आतंकवादी मारे गये हैं। सेना के प्रवक्ता मूसा दानमादामी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में सुरक्षा बलों के अभियान में 40 आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने अशांत क्षेत्र से 131 अपहृत लोगों को छुड़ाया भी है।

प्रवक्ता ने बताया कि चरमपंथी समूह बोको हराम के 510 सदस्यों और उनके परिवारों ने विभिन्न स्थानों पर सरकारी सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें 54 वयस्क पुरुष, 164 वयस्क महिलाएं और 292 बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकारी उच्च विद्यालय तारी मंगल के स्टाफ रूम में शिक्षकों को गोली मार दी। सभी शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी करने के लिए भवन में थे। अधिकारियों ने इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ऊपरी कुर्रम के पाराचिनार में एक अन्य घटना में चलती गाड़ी में एक शिक्षक की मौत हो गई। इस तरह से यहां एक दिन में कुल संख्या आठ शिक्षकों की मौत हुयी। गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि कार के अंदर मारे गए मोहम्मद शरीफ नामक शिक्षक भी उसी स्कूल के थे। शालोजन रोड पर यात्रा के दौरान शिक्षक को गोली मार दी गई थी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2016 में पेशावर के एक आर्मी स्कूल में हुए बम-बम हमले में 140 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने कहा कि शिक्षकों पर शिक्षा के दुश्मनों द्वारा किया गया हमला निंदनीय है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए मारे लोगों लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उम्मीद जताई कि कानून के मुताबिक जल्द ही संदिग्ध को सजा दी जाएगी। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की दुआ की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button