फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

50 सितारे नवाजे जायेंगे यश भारती सम्मान से

yash bhartiलखनऊः विशिष्ट कार्यशैली और अद्भुत प्रतिभा की धनी करीब 50 विभूतियां उत्तर प्रदेश के अति प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान ग्रहण करने के लिये सोमवार को यहां एक मंच में इकट्ठा होंगी। समाजवादी पार्टी(सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां लोहिया पार्क में आयोजित एक समारोह में इन सितारों को प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत करेंगे।सपा मुखिया के परिवारिक सदस्य एवं राज्य भर में सबसे ज्यादा समय तक प्रधान की भूमिका निभा चुके दर्शन सिंह(80) पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा,निशानेबाज जीतू राय,कत्थक नृतक कुमकुम धर और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जिल्लूर रहमान समेत 50 सितारे यश भारती सम्मान की गरिमा में चार चांद लगायेंगे।प्रारंभिक शिक्षा के लाभ से वंचित रहने के बावजूद वयोवृद्ध दर्शन सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई में वर्ष 1972 से अनवरत ग्राम प्रधान की भूमिका निभाते आये हैं।

Related Articles

Back to top button