अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में अंतिम संस्कार के दौरान चली गोलियां, 8 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

नई दिल्ली: पाकिस्तान में बीते कुछ समय से गोलीबारी की गई घटनाएं देखी जा रही हैं। यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गये। दुन्या न्यूज ब्रॉडकास्टर ने गुरुवार देर रात अपनी रिपोर्ट में बताया कि लोगों के दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर अंतिम संस्कार की नमाज के दौरान गोलीबारी हुई। गोलीबारी में आठ लोग मारे गये वहीं 15 अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शिविर के रास्ते को लेकर एक विवाद हुआ था जिसमें महिला सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि घटना कोहाट जिले के गमकोल अस्थायी शिविर में तब यह घटना हुई जब शिविर के मार्ग को लेकर रिश्ते के दो भाइयों के परिवार में विवाद हो गया।

Related Articles

Back to top button