टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कोविड-19 : 9 गुना ज्यादा रिकवरी, 24 घंटे में आए 54 हजार मरीज

देश में एक्टिव केस के मुकाबले 9 गुना ज्यादा रिकवरी, 24 घंटे में आए 54 हजार मरीज

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन उससे 20 फीसदी ज्यादा तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

देश में कोविड-19 के एक्टिव केस घटकर अब सात लाख से कम हो गए हैं। अबतक 10 करोड़ लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। कोविड-19 वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8% है।

कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 54,366 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और 690 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़े:—  एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का किया सफल परीक्षण, जल्द होगा सेना में शामिल

बीते दिन 73,979 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं देश में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख 61 हजार तक पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 17 हजार 306 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 69 लाख 49 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 6 लाख 95 हजार पर आ गई है।

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या 9 गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

आईसीएमआर के मुताबिक, 22 अक्टूबर तक कोविड-19 वायरस के कुल 10 करोड़ सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट चार फीसदी से कम है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button