राष्ट्रीय

गुजरात में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 2 और विधायकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। गत 21 जुलाई को कद्दावर नेता शंकरसिंह वाघेला के पार्टी छोडऩे के बाद वीरवार को 3 विधायकों ने सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। आज 2 और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इन राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वीरवार को कांग्रेस के तीनों विधायकों ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष रमनलाल वोरा को इस्तीफा सौंपा था। पहले 2 इस्तीफे एक साथ हुए जिसमें बलवंत सिंह राजपूत और तेजश्री पटेल के नाम थे। इसके बाद गुजरात कांग्रेस के विधायक पीआई पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया।

3 विधायक हुए भाजपा में शामिल
राज्यसभा चुनाव की 3 सीट के लिए गुजरात में 8 अगस्त को वोट डाले जाने हैं। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा के बाद तीनों विधायक को गुजरात भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने केसरिया पहनाकर भाजपा में शामिल कर लिया। भाजपा दफ्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बलवंत सिंह राजपूत को राज्यसभा चुनाव में भाजपा का तीसरा उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया गया। माना जा रहा है कि इस चुनाव से पहले कांग्रेस के कई और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button