राजनीतिलखनऊ

भाजपा संगठन इलेक्शन मूड एवं मोड में-विद्यासागर सोनकर

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर क्षेत्र के विधायक, मंत्री, महानगर पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मतदाता पुनरीक्षण अभियान विधानसभा एवं मण्डल प्रमुखों की बैठक अवध क्षेत्र कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पूर्णतया चुनाव के मूड एवं मोड में हैं कभी भी चुनाव हों हम हमारा संगठन तैयार रहे हमारे संगठन ने जनवरी, फरवरी तक के कार्यक्रम बना लिये है आप सभी को पार्टी द्वारा निर्धारित अक्टूबर तक के कार्यक्रम जारी किये जा रहे हैं। जिन्हें आप सब मिलकर सम्पादित करायें। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य पार्टी की सदस्यता के लक्ष्य, पार्टी में शामिल होने वालों की सूची तैयार करना जनजागृति हेतु यात्रा निकालना, शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजन, विश्व की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। अंत में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता दिये गये अभियानों में कार्य कर रहे हैं और आगामी कार्यक्रमों को भी संगठन के निर्देशानुसार पूर्ण दिये जायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, अवध क्षेत्र मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रमुख गोविन्द पाण्डेय, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, महानगर उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, अशोक तिवारी, सुनील यादव, घनश्याम सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान विधानसभा, मण्डल प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button