राजनीतिलखनऊ

बूथ चलो अभियान के अन्तर्गत सुनील बंसल पहुंचे बूथ पर

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कैण्ट विधानसभा की बूथ सं. 23 में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने घर-घर जाकर मतदाताओं को परिवार पर्ची देते हुये जिनके नाम मतदाता सूची में नही हैं उनके फार्म 6 भरवाये तथा आन लाइन सदस्यता भी ग्रहण करायी, उनके साथ क्षेत्रीय विधायक मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। सुनील बंसल ने कहा कि सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को इस अभियान में हिस्सा लेना है और कोई मतदाता, मतदाता सूची में अंकित होने से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त मध्य विधानसभा के बूथ सं. 330 में बृजेश पाठक एवं शलभमणि त्रिपाठी उत्तर विधानसभा के बूथ सं. 332 में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने तथा विधायक डा. नीरज बोरा ने एवं पश्चिम विधानसभा में विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने, सरोजनीनगर बूथ सं. 195 में प्रदेश मंत्री संजय राय ने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित की और जिन मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम नही थे उनके फार्म-6 भरवाया। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण महानगर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए निकले जिसमें प्रमुख रूप से राजधानी बैंक के चेयरमैन मान सिंह, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, राम औतार कनौजिया सहित नगरपदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं पार्षदगणों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगे।

Related Articles

Back to top button