टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को याद किया, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के अपने संबोधन में पंजाब के एक गांव के लोगों की सराहना की। मोदी ने वायु प्रदूषण और पराली जलाने के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, पंजाब का एक गांव कल्लर माजरा इसलिए चर्चित हुआ है क्योंकि वहां के लोग धान की पराली जलाने की बजाय उसे जोतकर उसी मिट्टी में मिला देते हैं। कल्लर माजरा और उन सभी जगहों के लोगों को बधाई जो वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रयास कर रहें हैं। पीएम ने इस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियों को याद किया। पीएम ने कहा कि वह 31 अक्टूबर को गुजरात में स्टैचू ऑफ लिबर्टी को देश को समर्पित करेंगे। यह स्टैचू दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। भारत के लिए यह गर्व करने वाला क्षण होगा। पीएम ने साथ ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम में किसानों से पराली न जलाने की भी अपील की। बता दें कि बीते कई सालों से सर्दियों के मौसम में दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध छा जाती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसकी एक बड़ी वजह हरियाणा, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा पराली (धान की फसल का अवशेष) को जलाया जाना भी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को त्योहारी सीजन की बधाई भी दी। उन्होंने कहा, प्रिय देशवासियों अक्टूबर का महीना समाप्त होने वाला है। सर्दियां आने वाली हैं, मौसम बदल रहा है। त्योहारों का सीजन भी आने ही वाला है। धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और छठ आने वाले हैं। इस तरह से यह कहा जा सकता है कि नवंबर महीना उत्सव का माह है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती इसबार खास होगी। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी 1947 को विश्व की प्रसिद्ध ‘टाइम’ मैगजीन ने जो संस्करण प्रकाशित किया था, उसके कवर पेज पर सरदार पटेल का फोटो लगा था। अपनी ली स्टोरी में उन्होंने भारत का एक नक्शा दिया था और ये वैसा नक्शा नहीं था जैसा हम आज देखते हैं। ये एक ऐसे भारत का नक्शा था जो कई भागों में बंटा हुआ था। तब 550 से ज्यादा देशी रियासते थीं। भारत को लेकर अंग्रेजों की रूचि खत्म हो चुकी थी, लेकिन वो इस देश को छिन्न-भिन्न करके छोड़ना चाहते थे। गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि राज्यों की समस्याएं विकट हैं और केवल आप ही इनका हल निकाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button