अरविंद केजरीवाल ने जनता को धोखा दिया:योगेंद्र

लखनऊ: । उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान यात्रा में शिरकत करने आए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा हैउन्होंने केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। आप से बगावत करके अलग हुए योगेन्द्र यादव ने स्वराज अभियान शुरू किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कभी कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले योगेंद्र यादव आज उनको धोखेबाज कहने से नहीं चूक रहे हैं। स्वराज अभियान के तहत किसान यात्रा लेकर बागपत के सुनहरा गांव पहुंचे योगेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने के बाद से वो जनता के किए वादों को भूल गये हैं। जनता को धोखा देने वाला लंबी दूरी तक नहीं चल सकता। इस दौरान योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमारा अभियान अभी मोदी को हराने का नहीं हैं। हम अभी मोदी को डराने का काम करेंगे।



