अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में बोको हरम के 95 आतंकवादी ढेर

ieअबुजा (एजेंसी)। नाइजीरिया के अशांत उत्तरी प्रांतों बोरनो एवं योब में ज्वाइंट टास्क फोर्स (जेटीएफ) और आतंकवादी संगठन बोको हरम के बीच हुई मुठभेड़ में 95 आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जेटीएफ के सैनिकों ने मैडुगुरी और दामातुरु में आतंकवादियों के अलग अलग ठिकानों पर हमला किया  जिसके बाद सेना और आतंकवादियों के बीच भारी गोरीबारी का दौर चला।
जेटीएफ ने बोको हरम द्वारा नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में जेटीएफ के ठिकानों और देश के नीतिगत आर्थिक हितों पर पलटवार करने की साजिश का पता चलने के बाद यह अभियान चलाया। बोरनो और योब प्रांत 2००9 से ही बोको हरम का निशाना रहे हैं  जब संगठन ने क्षेत्र में गिरजाघरों  सुरक्षा उपकरणों  स्कूलों और गांवों पर हमले शुरू किए थे। नाइजीरियाई सेना का कहना है कि उन्होंने बोरनो की राजधानी मैडुगुरी में सैन्य अभियान के दौरान बोको हरम के शिविरों को नष्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button