उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश को तीन वर्ष में ले आया तरक्की के मार्ग पर: अखिलेश

akhiलखनऊ: देश के स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने का दावा किया। लखनऊ में आज विधान भवन के सामने ध्वजारोहण के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में वह हर काम किया है जिससे समाज के हर तबके को फायदा हो। हमने तीन वर्ष में ही तीस वर्ष का काम कर दिखाया है। भाषण की शुरुआत इस वर्ष भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि से करते हुए सीएम ने कहा कि यह सरकार किसान और आम लोगों की सरकार है।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले तीन वर्ष में सबसे ज्यादा किसानों के लिए काम किया है। हमारी सरकार के काम से समाज का कोई भी वर्ग वंचित नहीं रहा है। यह सरकार समाज के हर क्षेत्र चाहे वे छात्र हों या नौजवान उनके लिए सरकार खड़ी रही है। इस मौके पर अखिलेश ने शहीदों को भी नमन किया।अखिलेश यादव ने प्रदेश को हर तरफ से मजबूत करने की बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया जा रहा है। सरकार सड़कों का ऐसा जाल तैयार करेगी कि एक शहर से दूसरे शहर जाना सुगम हो। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस के अलावा सड़कों के अन्य प्रोजेक्टों की भी चर्चा की। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने प्रदेश में अल्पसंख्यक के साथ महिला और पिछड़ों को आगे लाने के लिए सबसे ज्यादा काम किया। प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास के लिए संकल्पित है।प्रदेश सरकार की एंबुलेस सेवा के बारे में सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि एंबुलेंस सेवा आने के बाद बहुत सारे लोगों की दुर्घटना में जान बचाई जा सकी है। इस बात की तस्दीक आंकड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। सरकार हर क्षेत्र में मौके दे रही है। कई विभागों में वर्षों से बंद पड़ी भर्तियों को शुरु किया गया है। उन्होंने 38 हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियों का जिक्र किया।अखिलेश ने कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग में और भी 40 हजार भर्तियां की जाएंगी। इस भर्तियों में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे पहले उन्होंने विधान भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। इस समारोह में मंत्री अहमद हसन, रामगोविंद चौधरी तथा अभिषेक मिश्रा के साथ मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button