Valentine Day: गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इंप्रेस तो रणवीर ने लड़कों को दी ये सलाह
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/my-focus-in-life-right-now-is-acting-films-ranveer-singh-2018-10-17.jpg)
वैलंटाइंस डे यानी वी डे की शुरूआत कल से शुरू होने वाली हैं। पहले दिन की शुरूआत रोज डे से होती हैं। लेकिन उससे पहले बॉलीवुड क अभिनेता रणवीर सिंह ने लड़कों को इस दिन को और खास बनाने के लिए सलाह दी है। जी हां अब रणवीर सिंह की इस टिप्स को जानने के लिए हर लड़का काफी ज्यादा उत्साहित होगा अगर वो अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहता हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसलिए वो इन इनदिनों कई इवेंट्स में जा रहे हैं और मीडिया से बातचीत कर रहे हैं और उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं। इसी दौरान रणवीर सिंह ने एक सावल का जवाब देते इस बार के वैलेंटाइन डे को लेकर बात की।
रणवीर सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया कि, वह वैलेंटाइंस डे पर लड़कों को क्या सलाह देना चाहेंगे? तो इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि, लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस दिन फिल्म गली बॉय देखने जाना चाहिए। उनकी इस बात को सुनने के बाद सभी लोग ठहाके लगा के हंसने लगे। इस दौरान अगर हम रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो वो ब्लू टी-शर्ट, कैप और पिंक सूट में काफी कूल लग रहे थे।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय इसी वैलंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। इसमें पहली बार रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और आलिया की जोड़ी को एक साथ परदे पर देख पाएंगे। फिल्म में आलिया सपॉर्टिव गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं रणवीर ने फिल्म में स्ट्रीट रैपर के किरदार में दिखेंगे जो रैपिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहता है।