लखनऊ

बदमाशों ने चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मारी


लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों को कानून का खौफ जरा भी नहीं रह गया है। इसके चलते आये दिन बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नाका थाना क्षेत्र का है। यहां वाहनों की चेकिंग करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बदमाशों की गोली का शिकार बहादुर सिपाही ने फिर भी दौड़ाते हुए बदमाशों को धर दबोचा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंभीर हालत में सिपाही को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नाका थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सिपाही अजीत यादव सिपाही को गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि सिपाही खतरे से बाहर हैं। बहादुर अजीत यादव ने घायल होने पर भी दोनों युवक को खुद दौड़ाकर पकड़ा। बदमाशों के पास से असलहा भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी/ आला अधिकारी मौके पर हैं। एसएसपी के अनुसार, सिपाही के गोली सतही खाल के नीचे अटकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक ऑप्रेरशन की आवश्यकता नहीं है। फिलहाल इस घटना ने सवालिया निशान लगा दिए हैं कि जब लोगों की सुरक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा राम भरोसे है।

Related Articles

Back to top button