टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

ओडिशा की लड़कियों एवं महाराष्ट्र के लड़कों ने जीती सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप

रांची महाराष्ट्र के लड़कों और ओडिशा की लड़कियों ने रविवार को 30वीं खो खो सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मेजबान झारखंड की लड़कियों की टीम चौथे स्थान पर रही. होटवार के अल्बर्ट एक्का खो खो स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों के वर्ग का फाइनल महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच हुआ. लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र और लड़कियों के वर्ग में ओडिशा चैंपियन बना. महाराष्ट्र के लड़कों की टीम ने फाइनल मे ओडिशा को आठ अंक और एक पारी से हराया और खिताब बचाया.

ओडिशा की लड़कियों ने जल्द ही हिसाब बराबर करते हुए मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की लड़कियों को सात अंक से हराते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया. यूपी प्रदेश् और आंध्र प्रदेश ने बालक वर्ग में क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में कर्नाटक ने तीसरा और झारखंड ने चौथा स्थान हासिल किया. महाराष्ट्र के रवि वासावे को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें भारत अवार्ड दिया गया. बालिका वर्ग में ओडिशा की अनन्या प्रधान को यह पुरस्कार मिला और उन्हें एकलव्य अवार्ड दिया गया. समापन समारोह में झारखंड के शहरी विकास मंत्री और 30वीं सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप के आयोजन अध्यक्ष सीपी सिंह मुख्य अतिथि रहे.  झारखंड खो खो संघ के आर्गेनाइजिंग ट्रेजरार धनंजय सिंह और उपाध्यक्ष आरती कुजुर तथा भारतीय कबड्डी महासंघ के अधिकारी भी इस समारोह में शामिल हुए.

 

Related Articles

Back to top button