ब्रेकिंगलखनऊ

रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पटेल प्रतिमा हजरतगंज से के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रन फॉर यूनिटी आयोजन को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रन फॉर यूनिटी आयोजन में मंत्रीगण, विधायकगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित जनता भी भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button