अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलम्बो : अपनी समुद्री सीमा में श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नाव भी कब्जे में ले ली है। श्रीलंका नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को बताया कि उत्तरी नौसैनिक कमान ने कोविलन प्वाइंट के उत्तर पश्चिम में नियमित गश्त के दौरान शनिवार को तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया। उन्हें उथ्थारा स्थित श्रीलंका नौसैनिक स्टेशन और नाव को एसएलएनएस एलारा नौसैनिक अड्डा ले जाया गया है।

गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल जांच के बाद जाफना के सहायक मत्स्यिकी निदेशक को सौंप दिया जायेगा। इस बीच तमिलनाडु के मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये मछुआरे पुडुकोट्टाई जिले के निवासी थी। यह इस माह श्रीलंका में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का दूसरा मामला है। इससे पहले दो नवंबर को पुडुकोट्टाई के 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी दो नौकाएं भी पकड़ ली गयी थी।

Related Articles

Back to top button