राजनीति
PM मोदी ने की युवाओं से वोट डालने की खास अपील

दस्तक टाइम्स/एजेंसी : नई दिल्ली: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मैं सभी बिहार के लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करता हूं। पर मैं खासकर बिहार के युवाओं से वोट डालने की अपील करता हूं।’
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी हैं। 10 जिलों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
साथ ही बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। एकतरफ जहां जहानाबाद और भभुआ में आज PM नरेंद्र मोदी रैली करेंगे, तो दूसरी तरफ लालू की 8 और नीतीश की 4 जनसभाएं भी होनी हैं।



