उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

प्रियंका गांधी ने कहा-‘आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे पर स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालो ंका विरोध करेंगे।

प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद करने की कोशिश करता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिन में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं।

प्रियंका गांधी ने एसपी और बसपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया।

इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं।

कुपोषित बच्चे की मौत पर प्रियंका का सरकार पर निशाना
वाराणसी में अतिकुपोषित बच्ची आराधना की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, भाजपा शासित यूपी में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है।

बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं, पर स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?

Related Articles

Back to top button